Siwan News चार दशक की सेवा के बाद दो दारोगा व चौकीदार को दी विदाई

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News हुसैनगंज में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए दो पुलिस अधिकारियों और एक चौकीदार का सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर विदाई समारोह में सराहा गया। इन अधिकारियों ने 40 वर्षों तक सेवा दी। नेता और पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और शुभकामनाएं दी।

Siwan News चार दशक की सेवा के बाद दो दारोगा व चौकीदार को दी विदाई

Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना परिसर में सोमवार को लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए दो पुलिस पदाधिकारियों और एक चौकीदार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीडीओ राहुल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर डॉ. मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह और अपर थानाध्यक्ष अमान अशरफ ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की सराहना की। सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस पदाधिकारी कपिलदेव राम, ललन प्रसाद खरवार और माहपुर खजरौनी निवासी चौकीदार हसमुद्दीन अंसारी शामिल हैं। तीनों ने करीब 40 वर्षों तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवा में लंबा समय देना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों और चौकीदारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर एसआई ब्रजेश कुमार पांडेय, रामायण साहनी, ओमप्रकाश यादव समेत चौकीदार किसनाथ यादव, लालजी यादव, कमलेश यादव, मिथिलेश यादव, राजेश मांझी, संदीप मांझी, रामाजी यादव, रमाशंकर यादव और रवि यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News चार दशक की सेवा के बाद दो दारोगा व चौकीदार को दी विदाई