Siwan News शहर में नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था तो करेंगे आंदोलन
Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। तीन माले नेताओं के निधन पर जताया शोकसीवान। भाकपा माले द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। माले नेताओं ने कहा कि इन साथियों को गुजर जाने से...

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मजरुलहक कॉलोनी, दक्षिण टोला, शांति नगर, नया किला, पुराना किला, पोखरा समेत कई मोहल्लों में लोग लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटने व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
बिजली विभाग की लापरवाही
शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग व बिजली विभाग की कथित लापरवाही व संवेदनहीनता के विरोध में बुधवार को नागरिक मंच की बैठक हुई। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि सीवान का बिजली विभाग सफेद हाथी बन चुका है। शहर के मजरुलहक कॉलोनी, दक्षिण टोला, शांति नगर, नया किला, पुराना किला, पोखरा समेत कई मोहल्लों में लोग लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटने व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के आलाधिकारी आम उपभोक्ताओं का फोन तक उठाने से कतराते हैं। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि के भीतर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित मोहल्लों का दौरा कर स्थानीय जिम्मेदार लोगों से संवाद स्थापित करें तथा समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सकारात्मक परिणाम नहीं मिला, तो नागरिक मंच व्यापक जनसमर्थन के साथ उग्र आंदोलन की रूपरेखा घोषित करेगा तथा बिजली विभाग की कार्यशैली के विरोध में सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में नेमत खान,सैय्यद महबूब आलम, आफताब आलम, मोहम्मद ज़हीरुद्दीन, शशि भूषण कुमार, मोहम्मद नसीम, औरंगज़ेब व इरफान अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


