ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवान लिंक फेल होने से नहीं निकले रिजर्वेशन टिकट

लिंक फेल होने से नहीं निकले रिजर्वेशन टिकट

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर गुरुवार को तत्काल टिकट नहीं मिलने से लोग नाराज हो गए। नाराज लोगों ने काउंटर पर हंगामा किया। साथ ही विभागीय अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों का...

 लिंक फेल होने से नहीं निकले रिजर्वेशन टिकट
Thu, 01 Jun 2017 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर गुरुवार को तत्काल टिकट नहीं मिलने से लोग नाराज हो गए। नाराज लोगों ने काउंटर पर हंगामा किया। साथ ही विभागीय अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप था कि रोज लिंक फेल हो रहा है। विभागीय अफसर इसे जान रहे है। जब भी लिंक फेल होता है। इसकी जानकारी स्थानीय कर्मी वाराणसी रेल मंडल को देते है। फिर भी इस पर आवश्यक सुधार नहीं किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह जैसे ही आठ बजे काउंटर खोलने का समय हुआ। उसी समय लिंक फेल हो गया। जबकि सुबह आठ बजे रिजर्वेशन टिकट बनता है। वहीं दस बजे से एसी का तत्काल टिकट व 11 बजे से स्लीपर का तत्काल टिकट बनता है। लेकिन सुबह में किसी भी तरह का टिकट नहीं मिला। इससे नाराज यात्री हंगामा करने लगे। तत्काल टिकट के लिए सुबह पांच बजे से ही लोग बड़ी संख्या में आकर टोकन ले लिए थे। लेकिन चार से पांच घंटे लाइन में लगे होने के बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिली। इससे शुक्रवार को अपनी यात्रा करने वाले लोग निराश हुए। उन्हे सामान्य बोगी में यात्रा करनी पड़ेगी या वे दूसरे दिन अपनी यात्रा करेंगे। हालांकि जब तत्काल टिकट का समय खत्म हो गया तो साढ़े 11 बजे लिंक आ गया। इसी तरह मंगलवार को भी तत्काल टिकट के समय लिंक फेल हुआ था। इससे मंगलवार को भी यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिला था। रोज हो रही है बकझक सीवान। इन दिनों तत्काल टिकट की डिमांड बढ़ गई है। लोग तत्काल टिकट के लिए स्टेशन आ रहे है। लेकिन उसे मिल नहीं रहा है। शादी विवाह व गर्मी की छुट्टी को लेकर टिकट की डिमांड बढ़ गई है। लोग तत्काल टिकट पर ही निर्भर हो रहे है। लेकिन लोगों को तत्काल टिकट मिलने में भी परेशानी हो रही है। लिंक फेल होने पर तो एक भी टिकट नहीं मिल रहा है। जबकि लिंक ठीक रहने पर दो से तीन यात्रियों को टिकट मिलने के बाद ही वेटिंग आ जाता है। इससे लोग वेटिंग के सहारे भी यात्रा करने के लिए विवश है। क्या कहते है पीआरओ वाराणसी रेल मंडल के सूचना जनसपंर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि लिंक फेल होने के मामले की जांच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि गड़बड़ी कहां से है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें