गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य समेत पंद्रह विभागों की दिखेगी झांकी

Jan 03, 2026 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।रेलवन ऐप से टिकट बुकिंग पर तीन फीसदी की छूट8:30 बजे से 10:30 बजे पूर्वाहृन तक परेड का पूर्वाभ्यास सार्जेट मेजर के नेतृत्व में कराया जाएगा। परेड में बिहार पुलिस,...

गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य समेत पंद्रह विभागों की दिखेगी झांकी

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह समेत जिले भर में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम रंजन मैत्रेय ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुख्य राजकीय समारोह राजेन्द्र स्टेडियम में होगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज पूर्वाहृ 9:15 बजे फहराया जायेगा। राजेन्द्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह से पूर्व 17 जनवरी से 24 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे पूर्वाहृन तक परेड का पूर्वाभ्यास सार्जेट मेजर के नेतृत्व में कराया जाएगा।

परेड में बिहार पुलिस, होमगार्ड, जिला पुलिस के अलावा एनसीसी व स्काउट गाईड के कैडेट्स शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य व परिवहन समेत 15 विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन के उपरांत प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों, पुलिस पदाधिकारी, टॉप 10 टैक्स देने वाले व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय अधिकारी जिले के महादलित टोलों में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। डीएम ने मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव करने के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देश दिया। टाउन हॉल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। इन विभागों की निकलेगी झांकी -डीआरडीए -शिक्षा विभाग -परिवहन -आईसीडीएस -कृषि विभाग -पंचायती राज विभाग -जीविका - स्वास्थ्य विभाग -बिजली कंपनी -जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय -बाल संरक्षण इकाई -जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग -उद्योग विभाग -अग्निशमन विभाग -योजना एवं विकास विभाग कब कहां कितने बजे झंडोत्तोलन 10:30 पूर्वाह्न में कलेक्ट्रेट में 10:40 में डीआरडीए 10:50 में एसडीओ कार्यालय सीवान सदर 10:55 जिला परिषद में 11:00 बजे बिहार गृह रक्षा वाहिनी 11:05 बजे पूर्वाहृ पुलिस लाइन मैदान में 11:30 बजे महादलित टोलों में झंडोतोलन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;