Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRepublic Day Cultural Program in Siwan A Celebration of Patriotism
प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही

प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही

संक्षेप:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीवान में टाउन हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

Jan 28, 2026 02:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर देशभक्ति गीत-संगीत से परिपूर्ण व देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया। टाउन हॉल में बैठे दर्शक समेत सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से न सिर्फ निर्णायक मंडल बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया। बहरहाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत शिक्षिका के निर्देशन में नटपा की प्रतिभागी खुशबू गुप्ता, श्रुतिश्री, श्रेया द्विवेदी, अंजली कुमारी व दीक्षा रानी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक तेजनाथ यादव के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

अंशु बाला ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत की। इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने एक-एक कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से वाहवाही बटोरी। सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय समेत सर्वश्रेष्ठ पांच प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दारौंदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल, कंधवारा ने द्वितीय स्थान जबकि तृतीय स्थान डॉक्टर भीमराव आंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय को मिला। चौथे नंबर प स्मार्ट स्टेप स्कूल, पांचवे स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहने करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई करते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व जिला कला व संस्कृति विभाग की प्रभारी अधिकारी शालू कुमारी ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। मंच संचालन उदय सिंह व वीनस दीक्षित ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;