
उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएफसी के 59 कर्मी व संवेदक सम्मानित
सीवान के निराला नगर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 59 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रबंधक और सहकारिता पदाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए।
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के निराला नगर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समयबद्ध दायित्व निर्वहन के लिए विभाग के 59 अधिकारियों, कर्मचारियों और संवेदकों को सम्मानित किया गया। जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल और जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, डायरी और कलम प्रदान की। जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और उनकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सम्मानित होने वालों में सहायक प्रबंधक ऋषिकेश कुमार, आशुतोष कुमार, सूरज प्रकाश, रंजन कुमार, अभिषेक कुमार, ऋतुराज कुमार, भूपेंद्र कुमार गौतम, स्नेहलता कुमारी, इम्तेयाज अंसारी, रंजीत कुमार, कामख्या नारायण और विकास राज शामिल हैं।
वहीं, सीएमआर श्रेणी में पंकज लाल, आदित्य रंजन और विवेक रंजन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यालय कर्मियों में यादवेन्द्र यादव, शशिकांत मणि, कैमुद्दीन अंसारी, विकास कुमार श्रीवास्तव, मधुकर मधुपरी, दीपक कुमार, चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य को सम्मान मिला। परिवहन के क्षेत्र में मुख्य परिवहन अभिकर्त्ता साई ट्रेडर्स, रजनीश कुमार पाण्डेय, आनंद अभिषेक सिंह और डीएसडी श्रेणी में परवेज आलम, संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य संवेदकों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




