केजे उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल निःशुल्क
Mar 09, 2026 12:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बिजली कंपनी जागरूकता अभियान चला रही है। कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को निःशुल्क सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलेगी। अन्य उपभोक्ताओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी योजना के तहत सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा।

सीवान। जिले में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से बिजली कंपनी लोगों को जागरूक कर रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि कैंप में कुटीर ज्योति श्रेणी के चयनित बिजली उपभोक्ताओं को पूरी तरह निःशुल्क सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जाएगी। जबकि अन्य उपभोक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की मूल सब्सिडी योजना के तहत सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक आवेदनों का निपटारा करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


