Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRelief from Heat as Temperature Drops by 2 Degrees in Siwan After Rain

बारिश के बाद से दो डिग्री तापमान में आई गिरावट

सीवान में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगे और गिरावट और रोजाना बारिश की संभावना जताई है। पिछले चार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 26 July 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के बाद से दो डिग्री तापमान में आई गिरावट

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले शुक्रवार की सुबह बारिश होने के बाद से दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरवाट होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगे तापमान में और दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही हर दिन कुछ न कुछ बारिश की भी संभावना बन रही है। बताते चलें कि पिछले चार दिनों से लोग दिन व रात को भी उमस व गर्मी से काफी परेशान थे। लेकिन आज से तापमान में गिरावट होने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था।

दिन हो या रात लोगों को गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिल रही थी। गौर करने वाली बात है कि शुक्रवार की सुबह दस बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि बारिश हुई तो 34 डिग्री दर्ज किया गया। आगे दो दिन बाद तापमान 32 डिग्री होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी 24 फीसदी बारिश की संभावना जिले में जताई गई है। जबकि अगले दिन से 50 फीसद से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।