Registration Opens for Shri Mata Vaishno Devi Pilgrimage in Siwan मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRegistration Opens for Shri Mata Vaishno Devi Pilgrimage in Siwan

मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

सीवान, एक संवाददाता। सीवान, एक संवाददाता। श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष सितम्बर महीने में 12 वें साल श्रीमाता वैष्णो देवी का दर्शन करवाया जाएगा। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 18 March 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
 मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

सीवान, एक संवाददाता। श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष सितम्बर महीने में 12 वें साल श्रीमाता वैष्णो देवी का दर्शन करवाया जाएगा। यह यात्रा श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में करायाी जाती है। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु व सचिव अनूप कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 से समिति के तत्वावधान में माता रानी के दर्शन के लिए यात्रा कराई जाती है। अब यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा में आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर श्रद्धालुओं को निशुल्क शामिल कराया जाता है। इसके लिए 30 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। इस मौके पर यात्रा प्रभारी मुन्ना सिंह, महिला यात्रा प्रभारी दुर्गा देवी, बबलू सिंह, डॉली सिंह नीलम कुमारी प्रियंका कुमारी, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, जयनाथ सिंह, विवेक कुमार सिंह, स्तुति प्रिया, अक्षत रोशन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।