हसनपुरा में होली खत्म होते ही ईद की खरीदारी को ले उमड़ रहे लोग।
हसनपुरा में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने खुदा की इबादत की और मस्जिदों में भीड़ देखी गई। रमज़ान का दूसरा अशरा चल रहा है, जिसमें शबे कद्र की पांच रातें महत्वपूर्ण हैं। ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भी भीड़ उमड़ रही है।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी इलाकों की मस्जिदों में रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। जहां इसके पहले हर नमाजी रोजेदार पाक साफ होकर मस्जिदों में जाकर जमाअत के साथ नमाज अदा की। वहीं उलेमाओं ने रमजान की फजीलतो को बयान करते हुए बताया कि रमजान माह का दूसरा अशरा चल रहा है। वहीं बताया कि रमज़ानुल मुबारक अल्लाह तआला की तरफ से अता किया हुआ महीना है। जो कि एक ऐसा बाबरकत महीना है जो रुहानी तरबियत के साथ साथ सब्र और इस्तिक़ामत की अमली मश्क़ भी फराहम करता है। वहीं बताया गया कि इस माह के आखिरी अशरे यानी 10 दिन खास होते हैं।
इसी में पांच रातें शबे कद्र की होती हैं। बता दें कि शुक्रवार को रोजेदारों ने रमजान माह के 16 वां रोजा रख खुदा की इबादत की। मस्जिदों में काफी भीड़ देखी गई। यह सिलसिला हसनपुरा, अरंडा, उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, लालनचक, करमासी, लहेजी, शेखपुरा, सरैया, निजामपुर, खाजेपुर, पियाउर, गायघाट, सेमरी, मुस्लिम टोलापुर, विश्वंभरपुर, हरपुरकोटवा सहित अन्य गांव की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वहीं होली के बाद ईद की खरीदारी करने को ले लोगों की भींड काफी उमड़ रही है। बच्चों के लिए रेडिमेट कपड़ों की काफी खरीदारी की जा रही है। वहीं बाजारों में भी दुकानें काफी सजाई जा रहीं हैं। खासकर रेडिमेंट कपड़ों के। वहीं क्षेत्र की सभी मस्जिदों में तराबीह की नमाज अदा की जा रही है। इसके अलावा हर दिन सामूहिक इफ्तार का सिलसिला चल रहा है। इसके पहले उसरी बुजुर्ग चौक पर इफ्तार पार्टी कराई गई थी। वहीं गायघाट स्थित समाजसेवी सोनू अली द्वारा भी इफ्तार की पार्टी कराई गई थी। जिसमें सैकड़ों रोजेदार शिरकत कर रोजे तोड़े थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


