Siwan News हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सिसवन में रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार दिए। बाजार में राखी और मिठाइयों की चहल-पहल रही, विशेषकर छोटे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल रहा। बहनों के भाई के घर जाने और भाइयों के बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की दुकानों पर चहल-पहल रही। त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


