रेल यात्री का सामान चोरी के आरोप में युवक गिफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर रेल यात्री का सामान चोरी के आरोप में आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इसके पास से एक सोने का लॉकेट बरामद किया गया है।

रेल यात्री का सामान चोरी के आरोप में युवक गिफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर रेल यात्री का सामान चोरी के आरोप में आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान

गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के नया किला चिकटोली निवासी अनवर हुसैन का पुत्र मासूम अली है। जांच के दौरान इसके पास से एक सोने का लॉकेट बरामद किया गया है। लॉकेट का कीमत करीब पचास हजार रुपये आंकी जा रही है।

आरपीएफ और सीपीडीएस की कार्रवाई

बताया गया कि स्थानीय आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देशन में आरपीएफ व सीपीडीएस की टीम अपराधिक गतिविधि निगरानी कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 4 पर एक रेल यात्री पूर्वी चम्पारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र के तुमरिया निवासी पेंटर तिवारी के बच्चे के गले से सोने का लॉकेट लेकर एक युवक भागने लगा। बाद में इसे पकड़ लिया गया और इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों में जीआरपी के पुअनि सुरेश राम, सीपीडीएस टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, आरपीएफ के सउनि छोटे लाल सिंह यादव, सीपीडीएस टीम के कांस्टेबल विजय कुमार यादव व अमरेंद्र कुमार सिंह, आरपीएफ के हे.का. धर्म प्रकाश मिश्रा, का. बिन्देश्वर साह गौड़ व जीआरपी के सिपाही श्रवण कुमार व राज कुमार शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरपीएफ ने किस स्थान पर कार्रवाई की?
आरपीएफ ने स्थानीय जंक्शन पर कार्रवाई की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।