Siwan News महाराजगंज स्टेशन पर व बसंतपुर हॉल्ट पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
Siwan News वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने दरौंदा-मशरख रेलखंड का निरीक्षण किया। महाराजगंज हॉल्ट पर नए स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया और गुड्स शेड के निर्माण कार्यों की प्रगति की जांच की। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए गए। बसंतपुर हॉल्ट पर प्रतीक्षालय बनाने का भी आदेश दिया गया।

Siwan News महाराजगंज/ दरौंदा/ बसंतपुर(हिटी)। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने बुधवार को दरौंदा-मशरख रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान महाराजगंज हॉल्ट, निर्माणाधीन गुड्स शेड और बसंतपुर हॉल्ट का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
निर्माणाधीन स्टेशन भवन का निरीक्षण
महाराजगंज हॉल्ट पर डीआरएम ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का निरीक्षण में भवन के सभी कमरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। नए स्टेशन भवन तक यात्रियों की सुगम पहुंच के लिए सीढ़ी और दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने का निर्देश दिया। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग समेत अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने को भी कहा। साथ ही निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का भी निरीक्षण किया और इसे निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया।
स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था
स्टेशन पर साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा डीआरएम ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इन्होंने स्टेशन परिसर में नियमित सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
गुड्स शेड का निरीक्षण
इसके बाद महाराजगंज हॉल्ट पर निर्माणाधीन गुड्स शेड का निरीक्षण किया। गुड्स शेड में आने-जाने के लिए उचित प्रवेश और निकास द्वार, मर्चेंट रूम, मजदूरों के लिए शेड, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। क्रॉसिंग गेट पर निर्माणाधीन एलएचएस (लो हाइट सबवे) का निरीक्षण कर इसका काम भी तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा।
बसंतपुर हॉल्ट पर यात्री प्रतीक्षालय
बसंतपुर हॉल्ट के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निर्माणाधीन स्टेशन पैनल, आईपीएस और रिले रूम का भी निरीक्षण के दौरान यात्रियों व रेलकर्मियों की सुविधा को देखते हुए यात्री प्रतीक्षालय और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ यात्री सुविधा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

