Siwan News गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना अपनानी चाहिए: सुनील
Siwan News शारदीय नवरात्र के अवसर पर नरहन गांव में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ कथावाचक सुनील शास्त्री ने मंगलाचरण के साथ किया। उन्होंने तुलसीदास और वाल्मीकि के योगदान तथा शिव-पार्वती संवाद और राजा दक्ष के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा में भक्ति, मर्यादा और समर्पण के साथ युवाओं को अनुशासन, सत्यनिष्ठा, विनम्रता और बड़ों के सम्मान का संदेश दिया गया।

Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नरहन गांव में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में प्रथम दिन कथावाचक सुनील शास्त्री ने मंगलाचरण के साथ शुभारंभ की। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास और महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक एवं आध्यात्मिक योगदान की चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा, मर्यादा और समर्पण का संदेश दिया। भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन संवाद और राजा दक्ष के प्रसंगों की भावपूर्ण व्याख्या की। कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने और सही दिशा देने का मार्ग है। आज की युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, सत्यनिष्ठा, संयम तथा माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना अपनानी चाहिए।
कहा कि किसी व्यक्ति के आध्यात्मिक व्यक्तित्व की पहचान उसके आचरण, विचार और व्यवहार से होती है। उसकी वाणी मधुर एवं मर्यादित, व्यवहार विनम्र और विचार प्रेम व सद्भाव से परिपूर्ण होने चाहिए। सच्ची आध्यात्मिकता केवल वेशभूषा या उपदेशों तक सीमित नहीं होती, बल्कि दूसरों के प्रति सम्मान और सद्भाव में दिखाई देती है।

