हकाम में पागल कुत्ते का कहर, लोगों में दहशत
सीवान के वार्ड सात हकाम में एक पागल कुत्ते ने आतंक फैला रखा है। पिछले एक महीने में उसने 10 से अधिक लोगों को काटा है, जिससे लोग भयभीत हैं। बच्चों ने कोचिंग और ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। स्थानीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 21 Jan 2025 02:44 PM

सीवान। शहर से सटे नगर परिषद के वार्ड सात हकाम में एक पागल कुत्ते ने दहशत का माहौल बना दिया है। बीते एक महीने में यह कुत्ता 10 से अधिक लोगों को काट चुका है। इसके चलते इलाके के लोग भयभीत हैं। बच्चों ने कोचिंग व ट्यूशन जाना तक बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने रविवार की देर शाम पागल कुत्ते को गांव से बाहर करने का प्रयास किया। पिकअप वाहन की मदद से उसे दूर ले जाया गया। लेकिन कुत्ता कुछ ही समय बाद वापस लौट आया। इससे गांववासियों में निराशा और डर दोनों बढ़ गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।