Rabi Crop Weather Conditions Favorable in Siwan Farmers Optimistic रबी फसल के लिए मौसम अनुकूल, पाला पड़ने पर मौसम होगी प्रभावित, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRabi Crop Weather Conditions Favorable in Siwan Farmers Optimistic

रबी फसल के लिए मौसम अनुकूल, पाला पड़ने पर मौसम होगी प्रभावित

सीवान, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस समय रबी फसल के लिए मौसम फिलहाल अनुकूल है। लेकिन पाला पड़ना अगर शुरू हो जाएगा तो फसल प्रभावित हो सकती है। बताते चलें कि जिले में इस समय गेहूं, सरसों, आलू, मटर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 Dec 2024 11:45 AM
share Share
Follow Us on
 रबी फसल के लिए मौसम अनुकूल, पाला पड़ने पर मौसम होगी प्रभावित

सीवान, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस समय रबी फसल के लिए मौसम फिलहाल अनुकूल है। लेकिन पाला पड़ना अगर शुरू हो जाएगा तो फसल प्रभावित हो सकती है। बताते चलें कि जिले में इस समय गेहूं, सरसों, आलू, मटर, चना सहित रबी सीजन की सभी फैसल ठीक है। गेहूं की बुवाई करने के बाद किसानों ने 21 दिन पर पहली सिंचाई करना शुरू कर दिए हैं। साथ ही जो किसान पहले बुवाई किए थे। सिंचाई के बाद गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को आकाश में बादल देखे गए हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। अगर इस समय बारिश होती भी है तो फसल को फायदा छोड़ किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस समय जो मौसम की स्थिति है इससे रबी की फसल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ने वाला है। गौर करने वाली बात है कि जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रो रहा है। ऐसे में दिन में लोगों को विशेष ठंड महसूस नहीं हो रही है। लेकिन रात में एवं सुबह में लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं। हालांकि किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ठंड भी एक तरह से जरूरी है। कुहासा और ओस पड़ता है तो गेहूं की फसल अच्छी होती है। अगर तापमान नीचे नहीं गिरेगा तो गेहूं का पैदावार प्रभावित होने की संभावना अधिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।