Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsQuarterly Exams for Classes 1-8 and 11 Begin in Ragunathpur District
1 से 8 तक की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा आज से

1 से 8 तक की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा आज से

संक्षेप:

रघुनाथपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा आज 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। कक्षा 11 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी इसी दिन से शुरू होगी। सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

Dec 15, 2025 02:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा आज 15 दिसंबर से होगी। एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने बुधवार को परीक्षा तिथि जारी की। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 10 से 12 बजे और दूसरी पाली 1 से 3 बजे तक की होगी। कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों की परीक्षा या मूल्यांकन मौखिक रूप से ही होगा। कक्षा 3 से 8 तक लिखित परीक्षा होगी। पहली पाली में 15 दिसंबर को कक्षा 3 से 8 की पर्यावरण अध्ययन या सामाजिक विज्ञान, 16 दिसंबर को कक्षा 3 से 8 की हिन्दी या उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

17 दिसंबर को कक्षा 3 से 5 के बच्चों की गणित की परीक्षा होगी। 18 दिसंबर को कक्षा 3 एवं 5 की अंग्रेजी, 20 दिसंबर को कक्षा 1 एवं 2 की गणित, 22 दिसंबर को कक्षा 6 से 8 की विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में 15 दिसंबर को कक्षा 1 और 2 की भाषा (हिन्दी या उर्दू), 16 दिसंबर को कक्षा 3 से 8 के अहिन्दी भाषी के लिए हिन्दी, 17 दिसंबर को कक्षा 6 से 8 की गणित, 18 दिसंबर को कक्षा 6 से 8 की अंग्रेजी, 20 दिसंबर को कक्षा 1 एवं 2 की अंग्रेजी, 22 दिसंबर को कक्षा 6 से 8 की संस्कृत की परीक्षा होगी। बच्चों की परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र ई-शिक्षा कोष पर उपलब्ध विभाग द्वारा कराया जाएगा। जिसे डाउनलोड करके बच्चों की परीक्षा ली जाएगी। आज से 11वीं की अर्द्धवार्षिक भी होगी जिले के सभी स्कूलों में 15 दिसंबर से 11वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी विद्यालयों को परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। बोर्ड परीक्षा का दौर शुरु होने से पहले सरकारी हाईस्कूलों के बच्चों को यह परीक्षा देनी ही होगी। पहले 15 दिसंबर से 11वीं कला और विज्ञान के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुुरु होगी। यह परीक्षा 15 दिसंबर से शुरु होकर 22 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह नौंवी के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा 18 दिसंबर से शुरु होगी, जो 20 दिसंबर तक चलेगी। इस परीक्षा में भी सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। इस परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया है। सभी स्कूल भी डीईओ कार्यालय से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का उठाव कर लिए हैं।