तीन दिनों के जीउतिया पर्व पर महिलाओं ने की पूजा - अर्चना
नौतन में पुत्रवती महिलाओं ने रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। यह पर्व तीन दिनों तक चलता है, जिसमें महिलाएं मंदिर में कथा सुनकर पूजा-अर्चना करती हैं। व्रती महिलाएं जितिया का लाल धागा पहनती हैं और...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 15 Sep 2025 02:04 PM

नौतन,एक संवाददाता। पुत्रों की लम्बी उम्र के लिए रविवार को पुत्रवती महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में रविवार को सभी मां मंदिर में कथा सुनने के पश्चात पूजा - अर्चना करेंगी। इसके अलावा कहीं पर इस व्रत के पारण के बाद महिलाएं जितिया का लाल रंग का धागा गले में पहनती हैं। व्रती महिलाएं जितिया का लॉकेट भी धारण करती हैं। पूजा के दौरान सरसों का तेल और खल चढ़ाया जाता है। यह व्रत अपने नाम के अनुरूप फल देने वाला है। इसी परंपरा के अनुरूप प्रखंड क्षेत्र की सभी पुत्रवती महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




