ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानलक्ष्य तय किए बिना धान की खरीदारी आज से

लक्ष्य तय किए बिना धान की खरीदारी आज से

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। हुआ है, लेकिन विभागीय स्तर पर खरीदारी की कवायद तेज कर दी गयी है। धान की खरीदारी के बाद किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर समर्थन मूल्य के अनुसार राशि का भुगतान किया...

लक्ष्य तय किए  बिना धान की खरीदारी आज से
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीवानWed, 01 Nov 2023 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।
जिले में एक नवंबर से सरकारी स्तर पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत किसानों से सीधे तौर पर धान खरीदने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि जिले को इस वर्ष धान खरीदारी के लिए अभी कोई लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है, लेकिन विभागीय स्तर पर खरीदारी की कवायद तेज कर दी गयी है। धान की खरीदारी के बाद किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर समर्थन मूल्य के अनुसार राशि का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने साधारण धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में धान खरीदारी के लिए जिला सहकारिता विभाग ने अबतक सिर्फ 45 समितियों का ही चयन किया है। 293 समितियों में 19 व्यापार मंडल शामिल हैं। सीवान सेंट्रल-को-ऑपरेटिव बैंक के अनुसार, जिले में धान खरीदारी के लिए चयनित 45 पैक्स को एकएक लॉट के हिसाब से 9 नाख 56 हजार 64 रुपया सीसी कर दिया गया है। कुल चार करोड़ 30 लाख 22 हजार 880 रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति बैंक द्वारा दे दी गई है। चयनित पैक्स एक नवंबर से धान खरीदारी कर सकेंगे। इधर, बताया जा रहा कि नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं देने व अंकेक्षण का कार्य समय से नहीं होने के कारण अन्य समितियों के चयन में समस्या खड़ी हो रही है। इधर, इस वर्ष धान की खरीद को पारदर्शी बनाने व निगरानी के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। इसके तहत किसानों को बायोमिट्रिक पहचान की जाएगी, ताकि बिचौलियों को रोका जा सके।

पिछले वर्ष हुई थी अच्छी खरीदारी

जिले में पिछले वर्ष धान की अच्छी खरीदारी हुई थी। जिला सहकारिता विभाग के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 19 प्रखंडों में 73 हजार 771 एमटी धान की खरीदारी की गई थी। इसके लिए जिले की पंचायतों में संचालित पैक्सों और प्रखंडों में संचालित व्यापार मंडलों को चयनित किए गए थे। जहां धान की खरीदारी की गयी थी।

अर्हता पूरी करनेवाले पैक्स बनाए जायेंगे धान क्रय केन्द्र

जानकारों के अनुसार, जिला सहकारिता विभाग की देखरेख में पैक्सों व व्यापार मंडलों के माध्यम धान की खरीद की जाएगी। वैसे जिले का निर्धारित लक्ष्य अभी विभाग को सरकार से प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं विभाग ने निर्देश दिया है कि निर्धारित जरूरी अर्हता पूरी करनेवाले पैक्स व व्यापार मंडल को ही धान अधिप्राप्ति का केन्द्र बनाया जाएगा। वहीं सहकारिता विभाग से निबंधित किसान ही धान की बिक्री कर सकेंगे। जिले के 19 प्रखंडों में संचालित 293 समितियां व 19 व्यापार मंडलों से धान क्रय केन्द्र चयनित किए जाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही जिला टास्क फोर्स की बैठक में क्रय केन्द्र चयन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

क्या कहते डीसीओ

जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि एक नवंबर से धान खरीदारी की तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि जिले को अभी लक्ष्य नहीं मिला है। 45 समितियां अभी धान खरीदारी के लिए चयनित की गई हैं, जिन्हें बैंक की तरफ से एक-एक लॉट का सीसी कर दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें