Siwan News सीओ के जनता दरबार में चार मामलों का निपटारा
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News दरौली के अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें जमीन संबंधी मामले सुने गए। अधिकारियों ने चार मामलों का तत्काल निपटारा किया और अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ अगली सुनवाई में आने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

Siwan News दरौली। अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जमीन से संबंधित मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद चार मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजात के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का नियमानुसार निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाएगा।


