Siwan News प्रांतीय संस्कृति महोत्सव कला साहित्य एवं परंपराओं का अद्भुत संगम : सिग्रीवाल
Siwan News महाराजगंज में सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। 186 विद्यालयों के 700 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि सांसद ने शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों और अनुशासन को जोड़ने पर जोर दिया।

Siwan News महाराजगंज, हिंदुस्तान टीम। अनुमंडल मुख्यालय के केशव नगर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विद्या भारती विद्यालय व लोक शिक्षा समिति के तत्वाधान में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, अध्यक्ष डॉ राजेश्वर कुमार, सचिव शिवेंद्र विनोद कुशवाहा, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, प्रधानाचार्य शंभू शरण तिवारी, लोक शिक्षा समिति प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार, सदस्य डॉ शरद चौधरी, चंपारण विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, मुजफ्फरपुर विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन मूल्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्कारों का संवर्धन व समाज को दिशा प्रदान करते हैं। भारतीय शिक्षा समिति विद्यार्थियों में विद्या और संस्कृति का अद्भुत समन्वय स्थापित करती है। सांसद ने कहा कि अनुशासन ही सफलता का आधार व संस्कृति हमारी पहचान है। इस महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि जीवन मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर के संरक्षक सदस्य सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह, शशिभूषण सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, अवधेश पांडेय, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, संजय सिंह राजपूत, सुप्रिया कुमारी, रानी जायसवाल, राहुल सिंह, प्रवक्ता दिलीप सिंह, सहित सैकड़ों लोग थे।
प्रतिभागियों की संख्या
उत्तर बिहार के 186 विद्यालयों के 700 बच्चे हैं प्रतिभागी सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में उत्तर बिहार के 21 जिलों के 186 विद्यालयों के 700 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिताओं में तात्कालिक भाषण, लोक नृत्य, अंताक्षरी, स्वरचित काव्य पाठ, आचार्य पत्र वाचन, मूर्तिकला, चित्रकला, प्रश्न मंच, आशुभाषण, कथा-कथन, नृत्यकला, पत्र-वाचन सहित कई विधाओं की प्रस्तुति सहित कई विविधताओं से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक गढ़वाली नृत्य, पारंपरिक कजरी नृत्य, झिझिया नृत्य, जाट जाटिन नृत्य व सोहर प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की विविधता
कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक व पारंपरिक सौंदर्यता से ओत प्रोत था सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक व लोकजीवन के सौंदर्य से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय व देश स्तरीय धार्मिक स्थान व महापुरुषों के परिचय के साथ विलुप्त हो रही लोक जीवन की कला का प्रदर्शन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विशाल पंडाल में जरती माई मंदिर, मौनिया बाबा, बाबा महेंद्र नाथ मंदिर, मैरवा धाम, सोहागरा धाम, थावे मंदिर व अंबिका भवानी जैसे धार्मिक स्थानों से आगंतुकों को परिचित कराया गया। जबकि भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद, भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिश्र जैसे महापुरुषों के जीवनी की झलक भी देखने को मिली.

