Siwan News होल्डिंग टैक्स सहित सात सूत्री मांगों को ले भाकपा माले का सत्याग्रह-अनशन
Siwan News गुरुवार को भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय सत्याग्रह- अनशन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाने, पानी सप्लाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने सरकार से गरीबों को राहत और सहायता देने का आग्रह किया।

Siwan News हसनपुरा, फिरोज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर में सात सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह- अनशन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने की, प्रखंड सचिव, जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा, कृष्णा यादव, विशुनदेव भगत व लालजी यादव ने सत्याग्रह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगाने पर रोक लगाने, पानी सप्लाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बुलडोजर राज पर रोक लगाने, गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटना बंद करने तथा गरीब परिवारों को आवास सहित सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की।
आर्थिक समस्याएं
इसके अलावा सभी गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने तथा महिलाओं, गरीबों एवं किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ करने की मांग भी उठायी गयी.कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और आर्थिक तंगी से परेशान गरीब परिवारों पर अतिरिक्त कर का बोझ डालना उचित नहीं है। सरकार को गरीबों को राहत देने के साथ उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। मौके पर मुस्लिम अंसारी,साधु यादव, खुशियाल साह, अली मियां, अनिल पांडेय, रामवतार मांझी, जनार्दन यादव, शोभा देवी, संजर अंसारी, सोबराती अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


