ईरान में युद्ध के खिलाफ शहर में निकाला गया जुलूस

Mar 06, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरु आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की शहादत के खिलाफ जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पुराना किला मैदान से शुरू होकर गोपालगंज मोड़ तक गया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से हस्तक्षेप की अपील की। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

 ईरान में युद्ध के खिलाफ शहर में निकाला गया जुलूस

सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता।शहर में ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरु आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के शहीद होने के निमित्त जुलूस गुरुवार को निकाला गया। जुलूस शहर के पुराना किला मैदान से निकलकर मखदूम सराय मोड़ होते हुए गोपालगंज मोड़ तक पहुंचा। बहरहाल, ईरान में अमेरिका-इजराइल द्वारा आयतुल्लाह खामेनेई के शहीद किए जाने के विरोध में सीवान में प्रदर्शन जुलूस निकाला गया।प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिका व इजराइल के विरोध में नारे लिखी तख्तियां भी थीं।इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई व 165 मासूम बच्चों की शहादत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। साथ ही इस हमले को अमेरिका व इजराइल की संयुक्त आतंकवादी करतूत बताया।

गोपालगंज मोड़ पर विशाल जनसभा में वक्ताओं ने अमेरिका व इजराइल की इस करतूत पर अपना विरोध जताया। वहीं, केन्द्र सरकार व अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करने करने की अपील की।इधर, प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।सैयद आरिफ हुसैन दलपतपुरी के नेतृत्व में निकले प्रदर्शन जुलूस में रेहान मुस्तफाबादी, इम्तियाज अली, सैयद मोहम्मद सोहेल, सैयद बिलाल अहमद, मौलाना मोहम्मद रज़ा, मौलाना असगर, मौलाना जावेद अख्तर, डॉ. ख्वाजा एहतेशाम, शब्बर रज़ा, कामिल आज़मी समेत पुराना किला पोखरा के लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।