Siwan News प्रखंड कार्यालय पर माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News नौतन में भाकपा माले नेता पवन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में समर्थकों ने बारह सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय अनशन सत्याग्रह किया। मुख्य मांगों में ग्रामीण क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स रोकना, पानी व सफाई के टैक्स पर रोक और गरीबों को 6 हजार रुपए मासिक पेंशन शामिल हैं।

Siwan News  प्रखंड कार्यालय पर माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन

Siwan News नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को भाकपा माले नेता पवन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों माले समर्थकों ने बारह सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अनशन सत्याग्रह आंदोलन किया। जिनकी मुख्य मांगों में ग्रामीण इलाको से होल्डिंग टैक्स लगाने पर रोक लगाने,पानी,सफाई इत्यादि की टैक्स वसूलने पर रोक लगाने,सभी ग्रामीण गरीबो को छ: हजार रुपए मासिक पेंशन लागू करने सहित बारह मांग शामिल है। माले के इस दो दिवसीय सामूहिक अनशन सत्याग्रह में महिला-पुरुष शामिल है। जो 14 अगस्त के शाम तक चलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News प्रखंड कार्यालय पर माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन