आंखों की सुरक्षा के लिए होली खेलते समय सनग्लासेस पहनें : डॉ. शरद चौधरी
बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंग आंखों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चौधरी के अनुसार, इन रंगों से आंखों में लालिमा और जलन हो सकती है। होली खेलते समय सनग्लासेस पहनने और कॉन्टैक्ट लेंस निकालने की सलाह दी गई है। किसी समस्या की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बाजार में मिलने वाले चमकीले सिंथेटिक रंग व अबीर में खतरनाक रसायन होते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग व बालों को ढक कर रखना भी लाभदायक है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चौधरी ने बताया कि ऐसे रंग आंखों में चले जाने पर लालिमा, सूजन, जलन व अस्थायी दृष्टि समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। गंभीर मामलों में कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है। आंखों की सुरक्षा के लिए होली खेलते समय सनग्लासेस पहनें, जो आंखों को रंगों से सुरक्षित रखता है। आंख में रंग जाने पर आंख को जोर से नहीं रगड़ें, तुरंत साफ पानी से 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोएं।
रंग खेलने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें, क्योंकि रंग इनके पीछे फंसकर संक्रमण पैदा कर सकते हैं। यदि आंख में जलन, पानी आना या धुंधलापन बना रहे, तो घरेलू उपाय न करें और तुरंत आंख के डॉक्टर के पास जाएं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



