शहर के सराय थाने से अभियुक्त फरार, ओडी अफसर व दो होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई

Mar 08, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में सराय थाने की पुलिस को चकमा देकर एक अभियुक्त बबलू तिवारी शौच के लिए बाहर निकाले जाने के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने उसके भागने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ओडी पदाधिकारी को सस्पेंड किया गया है और दो होमगार्ड जवानों की जांच की जा रही है।

 शहर के सराय थाने से अभियुक्त फरार, ओडी अफसर व दो होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई

सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाने की पुलिस को चकमा देकर शनिवार की सुबह एक अभियुक्त फरार हो गया। फरार अभियुक्त पपौर निवासी बबलू तिवारी बताया गया है। इस घटना के बाद फरार अभियुक्त की खोज में पुलिस इधर-उधर भटक रही है। बताया गया है कि घटना तब हुई , जब अभियुक्त को शौच के लिए हाजत से बाहर निकाला गया। दरअसल सराय थाने की हाजत में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इधर, जैसे ही अभियुक्त को बाहर लाया गया कि पुलिसकर्मी को धक्का देकर वह भागने में कामयाब हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

बताया गया है कि सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में गुरुवार की शाम विवाद के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था। इसे थाने के हाजत में रखा गया था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सराय थाने से एक गिरफ्तार अभियुक्त के भागने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की गयी है। इस मामले में ओडी पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और दो होमगार्ड जवानों का बॉन्ड निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।