किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त13 मार्च को

Mar 09, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। 3,73,008 किसानों के खातों में 74 करोड़ 61 लाख रुपये ट्रांसफर होंगे। इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें किसानों को संबोधित भी किया जाएगा। सभी किसानों से ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की गई है।

 किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त13 मार्च को

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों के लिए 13 मार्च का दिन खास होने वाला है। कारण कि इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी की जाएगी। जिले के कुल 3,73,008 किसानों के खाते में सीधे 74 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला कृषि कार्यालय इस दिन को कृषि निदेशक के जारी पत्र के मद्देनजर इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। पीएम इस दिन शाम पांच बजे से किसानों को संबोधित भी करेंगे। कृषि कार्यालय ने सभी लाभुक किसानों से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें, वहीं, ई-केवाईसी की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लेने की अपील की है, ताकि किस्त की राशि मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

जिन किसानों की ई-केवाईसी या अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है। बहरहाल, जिला कृषि कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा देश भर के पात्र किसानों के खातों में एक साथ किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये की किस्त उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। इससे जिले के लाखों किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। जिले के सभी प्रखंडों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड स्तर पर किसान सभाओं का आयोजन होगा, जहां किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती तथा कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पीएम किसान योजना का उद्देश्य छोटे व सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है ताकि खेती के लिए बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की व्यवस्था आसानी से कर सकें। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।