मैरवा में स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा लोन

मैरवा में स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा लोन

संक्षेप:

मैरवा नगर पंचायत में फुटपाथ और रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत 50 हजार तक का लोन मिलेगा। शिविर का आयोजन 15 दिसंबर तक है। 150 नए वेंडरों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यक कागजात में आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर शामिल हैं।

Dec 12, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत में फुटपाथ और रेहड़ी पटरी व्यवस्सयियो की रोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से पचास हजार तक लोन के मिलेगा।प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर पंचायत में शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक है। मैरवा नगर पंचायत के 23465 आबादी में 150 नये वेंडरों को लोन मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। रोजगार के लिए मिल रहे लोन के लिए शिविर में फुटपाथी और रेहड़ी पटरी के व्यवसायियो पहुंच रहे हैं। लोन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नम्बर जैसे कागजात जमा करना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस योजना के तहत लाभर्थियों को तीन चरणों मे बैंक लोन उपलब्ध करायेगा. इसमे पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक लोन देने का प्रावधान है। नियमित रूप से लोन चुकाने पर ब्याज अनुदान व कैशबैक का लाभ मिलेगा इधर शिविर के माध्यम से नगर के फुटपाथी विक्रेताओं को बैंक से ब्याज अनुदान समेत कार्यशैली पूंजी लोन उपलब्ध करायी जानी है। व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें. इसके लिए नंप कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाये गये है। हेल्प डेस्क पर वेंडरों को पियम स्व निधि योजना से मिलने वाले लोन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जा रही है।।कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने बताया की पीएम स्वनिधि योजना छोटे व असंगठित क्षेत्र के विक्रेताओं को लाभ मिलेगा।