Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPressure Horns Cause Noise Pollution and Health Issues in Siwan
प्रेशर हॉर्न से शहरवासी परेशान

प्रेशर हॉर्न से शहरवासी परेशान

संक्षेप:

सीवान की सड़कों पर प्रेशर हॉर्नों की तेज आवाज से लोग परेशान हैं। यह ध्वनि प्रदूषण बढ़ा रहे हैं और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों के आसपास की स्थितियाँ गंभीर हैं, जिससे लोगों को सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएँ हो रही हैं।

Feb 10, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। शहर की सड़कों पर वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। तेज और कर्कश आवाज वाले इन हॉर्नों से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और अस्पतालों के आसपास प्रेशर हॉर्न की तेज आवाज से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तेज आवाज के कारण सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और बुजुर्गों व बच्चों में असहजता बढ़ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें