Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPreparations Intensify for Durga Puja as Navratri Approaches in Bhagwanpur
रामपुर कोठी : बाबा वैजनाथ धाम मंदिर का स्वरूप लेगा पूजा पंडाल

रामपुर कोठी : बाबा वैजनाथ धाम मंदिर का स्वरूप लेगा पूजा पंडाल

संक्षेप: भगवानपुर हाट, एक संवाददाता।खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग...

Fri, 12 Sep 2025 02:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जैसे-जैसे शारदीय नवरात्र करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां बनाने व पूजा पंडाल निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है। नवरात्र शुरू होने में अब महज दस दिन शेष रह गए हैं। पूजा समितियां पूजा की तैयारी में जोरशोर से जुटी हैं। मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं पंडाल बनाने वाले पंडाल को आकर्षक लुक देने में लगे हैं। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर नया बाजार रामपुर कोठी में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस बार बाबा वैजनाथ धाम मंदिर के स्वरूप का पंडाल बनाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंडाल के ऊपर कैलाश पर्वत पर भगवान शिव विराजेंगे। पंडाल के अंदर मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। हुलेसरा के मुन्ना भाई की देखरेख में कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण किया जा रहा है। पंडाल बनाने में करीब तीन सौ से अधिक बांस-बल्ले, करीब दो हजार मीटर से अधिक कपड़े व लकड़ी के बीट का उपयोग किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब साठ फीट, लंबाई 40 फीट व चौड़ाई 40 फीट होगी। मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार बना रहे मूर्तियां रामपुर-भगवानपुर नया बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ उनकी सवारी शेर, महिषासुर, भगवान गणेश, कार्तिकेय जी, लक्ष्मी जी व सरस्वती की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार राकेश पंडित अपने टीम के सदस्य व अन्य सहयोगियों के साथ आकर्षक मूर्तियां बनाने में जुटे हुए हैं। यहां प्रतिमाओं व पंडाल को आकर्षक लुक देने की तैयारी हो रही है। लाईट व सजावट भी काफी आकर्षक रहेगा। तीस वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा श्री दुर्गा पूजा समिति रामपुर कोठी, भगवानपुर नया बाजार में करीब तीस वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा अर्चना की जा रही है। यहां 1995 से लगातार आकर्षक पंडाल में प्रतिमा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडित ललन उपाध्याय की देखरेख में वैदिक विधि-विधानों से माता की पूजा व आरती की जाएगी। पूजा समिति के सचिव अवधेश प्रसाद गुप्ता व कोषाध्यक्ष मोतीलाल प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में दुर्गापूजा की तैयारी में बाजार के सभी छोटे-बड़े दुकानदार व ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में होने कारण यहां काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने काफी दूर-दूर से आते हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष फोटो संख्या - 4 कैप्शन - भोला कुमार रस्तोगी। पूजा समिति के अध्यक्ष भोला कुमार रस्तोगी ने बताया कि यहां 1995 ई. से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर बाजार के दुकानदार व ग्रामीणों के सहयोग से विधिवत पूजा अर्चना हो रही है। नवमी को कुंवारी कन्याओं को भोज कराया जाता है। इस अवसर पर यहां देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। हर साल पिछले साल से बेहतर करने का प्रयास किया जाता है। हर साल पूजा का बजट भी बढ़ता जाता है। पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दशमी तिथि को मूर्तियों का विसर्जन होगा।