कल से से 21 जनवरी तक कई फीडरों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सीवान के रघुनाथपुर पावर ग्रिड से 19, 20 और 21 जनवरी को विंटर मेंटेनेंस के कारण विभिन्न 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पचरुखी पावर सब-स्टेशन से भी चार दिनों तक बिजली नहीं मिलेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था करें।

सीवान /रघुनाथपुर,एक संवाददाता। जिले की रघुनाथपुर पावर ग्रिड से विंटर मेंटेनेंस को लेकर 19, 20 व 21 जनवरी को विभिन्न 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। 19 जनवरी को सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक 33 केवी दरौली फीडर व इससे जुड़े सभी पावर सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 33 केवी करहनू फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, दोपहर 02:00 बजे से 03:30 बजे तक 33 केवी चैनपुर फीडर व उससे जुड़े पावर सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
20 जनवरी को दोपहर दो बजे से 03:30 बजे तक 33 केवी तीतरा, करहनू, चैनपुर, मीरपुर व रजनपुरा फीडर से जुड़े सभी पावर सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक 33 केवी मीरपुर एवं राजनपुर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 21 जनवरी को सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक 33 केवी दरौली एवं रघुनाथपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, दोपहर 02:00 बजे से 03:30 बजे तक 33 केवी तितरा, करहनू, चैनपुर, मीरपुर, राजनपुर, रघुनाथपुर एवं दरौली फीडर से संबंधित सभी पावर सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पचरुखी पीएसएस से भी चार दिन बाधित रहेगी बिजली सीवान/पचरुखी। पचरुखी पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े आलापुर, सुरहुरी, तेलकथु, मलाहीडीह समेत कई गांवों में आगामी चार दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पचरुखी के सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि 18 जनवरी से 21 जनवरी तक लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सेवा अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


