Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPower Supply Disruption in Bhagwanpur Haat for Maintenance
  भगवानपुर हाट में आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

भगवानपुर हाट में आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

संक्षेप:

भगवानपुर हाट में रविवार को 11 केवी फीडरों में तीन घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। यह बंदी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी, जिससे उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक कार्य इस समय के पहले या...

Sep 14, 2025 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट, एसं। भगवानपुर हाट विद्युत शक्ति उपकेन्द्र (पीएसएस) के 11 केवी के सभी फीडरों में रविवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। इस मामले में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन ने बताया कि भगवानपुर हाट में 33 केवी के लाइन के रखरखाव कार्य करना है। इसे लेकर रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भगवानपुर हाट के सभी 11 केवी फीडरों में बिजली की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े उपभोक्ता बिजली पर आधारित आवश्यक कार्य सुबह 8 बजे से पहले अथवा 11 बजे दिन के बाद कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।