कल शहर में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली

Mar 09, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में नया पावर सब स्टेशन पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह के अनुसार, सुबह 11 से 1 बजे तक 33 हजार वोल्ट की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि 1 बजे से शाम 5 बजे तक फीडरवाइज मेंटेनेंस होगा।

कल शहर में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली

सीवान। शहर के नया पावर सब स्टेशन से मंगलवार को छह घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस संबंध में शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि शहर के नया पीएसएस में मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मेंटनेंस कार्य होगा। सुबह 11 से एक बजे तक नया पीएसएस को मिलने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं एक बजे से शाम 5 बजे तक रोटेशन के आधार पर अलग अलग समय में फीडरवाइज मेंटेनेंस होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।