आरओबी निर्माण को ले 15 तक बाधित रहेगी बिजली

Apr 07, 2026 01:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान के बबुनिया रोड पर सड़क और आरओबी के निर्माण कार्य के कारण 15 अप्रैल तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि खंभों को स्थानांतरित करने के कारण रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। स्थानीय लोगों से आवश्यक कार्य करने की अपील की गई है।

आरओबी निर्माण को ले 15 तक बाधित रहेगी बिजली

सीवान। शहर के बबुनिया रोड पर चल रहे सड़क और आरओबी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर 15 अप्रैल तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के तहत बिजली के खंभों को स्थानांतरित किया जाना है। इस कारण 15 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने स्थानीय लोगों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक कार्य कर लेने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।