Power Cut in Siwan Essential Maintenance Work on Tuesday Morning गांधी मैदान मोहल्ले में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPower Cut in Siwan Essential Maintenance Work on Tuesday Morning

गांधी मैदान मोहल्ले में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

सीवान के गांधी मैदान मोहल्ले में मंगलवार सुबह 6 से 10 बजे तक चार घंटे बिजली कटौती होगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा मेला के लिए यह अर्जेंट मेंटनेंस आवश्यक है। लोगों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 30 Sep 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
गांधी मैदान मोहल्ले में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

सीवान। शहर के गांधी मैदान मोहल्ले में मंगलवार की सुबह लोगों को चार घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे से 10 बजे अर्जेंट मेंटनेंस का काम होना है। दुर्गा पूजा मेला को लेकर यह काम जरूरी माना जा रहा है। उन्होंने लोगों से बिजली गुल रहने के दौरान वैकल्पिक इंतजाम पहले से कर लेने की अपील की है। सुबह का वक्त होने के कारण लोगों को घरेलू कामकाज और बच्चों के स्कूल की तैयारी में परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मंगलवार सुबह से पहले बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।