मैरवा के डाकपाल को पुरस्कृत किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

मैरवा में डाक विभाग ने गोपालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान 93 डाककर्मियों को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया। इस समारोह में डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि जमीनी डाककर्मियों का योगदान योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। सभी सम्मानित कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

मैरवा के डाकपाल को पुरस्कृत किया गया

मैरवा। डाक विभाग द्वारा गोपालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान समारोह उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम के दौरान डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कुल 93 डाककर्मियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमे मैरवा के सेवतापुर के शाखा डाकपाल साधु शरण सिंह और करोम के शाखा डाकपाल राजेश्वर तिवारी समेत अन्य लोग शामिल है। पवन कुमार ने कहा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में हमारे जमीनी डाककर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आपके इसी उत्कृष्ट कार्य और लगन की बदौलत आज विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है.​उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रमंडल के कई वरिष्ठ विभागीय अधिकारी, उप डाकपाल और बड़ी संख्या में डाककर्मी उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।