यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे चला रही है विशेष ट्रेनें, कंफर्म सीटें भी हैं खाली

यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे चला रही है विशेष ट्रेनें, कंफर्म सीटें भी हैं खाली

संक्षेप:

छठ महापर्व के बाद प्रवासी काम पर लौटने लगे हैं। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय रूट पर विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। कई गाड़ियों में अभी बर्थ खाली हैं, जिससे प्रवासी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। कंफर्म टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई है।

Nov 05, 2025 12:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। काफी संख्या में प्रवासी लौट चुके हैं जबकि कई अभी लौटने में जुटे हैं। इन प्रवासियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर स्थानीय रूट पर रेलवे प्रशासन द्वारा कई विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में अभी बर्थ खाली है और प्रवासियों से अपील की जा रही है कि वे भीड़ का हिस्सा बनने के बजाए इन ट्रेनों से कंफर्म टिकट कराकर सुगम यात्रा करें। वहीं, कई प्रवासी रूट पर संचालित नियमित ट्रेनों से किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं तो कई कंफर्म सीट के इंतजार में बैठे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया कि सीवाान से होकर छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 14 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 608 बर्थ, छपरा से चलने वाली 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 17 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 476 बर्थ जबकि गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी पूजा विशेष गाड़ी में 14 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 374 बर्थ उपलब्ध है। रूट पर संचालित इन ट्रेनों में भी खाली हैं कंफर्म सीट मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं से चलने वाली 05060 लालकुआं-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी में 13 नवम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 06 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 56 बर्थ तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 211 बर्थ, मऊ से चलने वाली 05064 मऊ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी में 12 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 17 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 68 बर्थ, गोरखपुर से चलने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा विशेष गाड़ी में 12 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83, 14 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 130 व 19 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 134 उपलब्ध है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा कंफर्म बर्थ रूट पर दरभंगा से चलने वाली 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 18 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 306 बर्थ, 19 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 371 बर्थ व 20 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 335 बर्थ, मानसी जंक्शन से चलने वाली 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 16 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 86 बर्थ व 17 नवम्बर को शयनयान श्रेणी में 264 बर्थ उपलब्ध है। जबकि गोरखपुर से चलने वाली 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी में 08 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 73 व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 321 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 310 बर्थ उपलब्ध है।