Siwan News 72 घंटे के भीतर लापता युवक यूपी से बरामद

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से लापता युवक को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश तरैया सुजान से बरामद किया। पुलिस ने युवक की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। युवक की पूछताछ की जा रही है और उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।

Siwan News  72 घंटे के भीतर लापता युवक यूपी से बरामद

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से लापता युवक को स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 27 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश तरैया सुजान से लापता युवक के भाई के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। केस अनुसंधानकर्ता रंजीत कुमार ने बताया कि युवक के मां सुशीला देवी के दिए आवेदन के आधार पर 27 अगस्त को युवक की मां ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर अपने बेटे का जान से मारने और धमकी देने का गंभीर आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था।

जांच प्रक्रिया

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के तरैया सुजान से महज 72 घंटे के भीतर लापता युवक को खोज निकाला। फिलहाल, पुलिस बरामद युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरी स्थिति और उसके वहां पहुंचने की वजह स्पष्ट हो सके। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने युवक को अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

केस के विवरण

बता दें कि रसूलपुर निवासी सत्यनारायण साह की पत्नी सुशीला देवी ने अपने पुत्र छोटेलाल साह 25 वर्ष को 27 अगस्त के आठ बजे से गायब होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। जिसमें अपने गांव के दो युवक और एक महिला को नामजद करते हुए धमकी देने और जान से मार देने का आरोप लगाया था। वही युवक का कपड़ा और चप्पल उसके मकान के समीप स्थित जंगल से बरामद होने से और परेशानी बढ़ गई थी।जिसके बाद एफएसएल की टीम भी घटना स्थल की जांच की थी। इधर पुलिस 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस केस के आईओ एसआई रंजीत कुमार ने 72 घंटे में मानवीय सूचना और तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लापता युवक को सकुशल को यूपी के तरिया सुजान उसके भाई के पास सकुशलबरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि 164 के बयान के लिए कोर्ट भेज दिया है。

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लापता युवक किस गांव से गायब हुआ था?
लापता युवक रसूलपुर गांव से गायब हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News 72 घंटे के भीतर लापता युवक यूपी से बरामद