हत्या काण्ड के फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती
नौतन में खाप नारायणपुर गांव में पुलिस ने फरार अभियुक्त मिथुन शाह की संपत्ति कुर्क की। वह 2024 के हत्या कांड और एससी-एसटी मामले का मुख्य अभियुक्त है। पुलिस ने पहले ही उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया था, लेकिन वह आत्म समर्पण नहीं किया। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खाप नारायणपुर गांव में एससी-एसटी व हत्या काण्ड के फरार अभियुक्त के घर शनिवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई किया। फरार चल रहे खाप नारायणपुर गांव का मिथुन शाह 2024 के एक हत्याकांड व एससी एसटी मामले में मुख्य अभियुक्त है। इसके अलावा दो अन्य भी मामले में आरोपित है। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर जेल भेज चुकी है। वहीं मिथुन शाह के फरार होने के विरुद्ध पुलिस ने पूर्व में ही उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया था। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उसके आत्म समर्पण नहीं करने को लेकर पुलिस ने शनिवार को उसके घर पर पहुंच कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।
2024 में खाप बनकट बैरागीपुर गांव के मुन्ना शाह की हत्या हुई थी। जिसमें विश्वनाथ शाह, गोविंद शाह एवं मिथुन शाह आरोपी थे। विश्वनाथ शाह और गोविंद शाह को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन मिथुन शाह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि इसके बाद भी अगर फरार अभियुक्त हाजिर नहीं हो रहा है। तो अन्य प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


