
मलमलिया चौक पर ट्रक से शराब बरामद, चालक- खलास गिरफ्तार
भगवानपुर हाट में पुलिस ने शनिवार रात मलमलिया चौक पर एक खाली ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की जांच की गई, जिसमें एक सौ पेटी शराब मिली। ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पुलिस ने एक बार फिर से शराब माफियाओं पर नकेल करते हुए थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक पर शनिवार की रात में एक खाली ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से यह शराब बरामद किया। उन्होंने बताया कि मलमलिया चौक पर क्षेत्र में आपूर्ति करने के लिए एक खाली ट्रक में छुपाकर शराब लाया गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे, एसआई अनिल कुमार सिंह, एएसआई राजीव कुमार ने पुलिस बलों के साथ मलमलिया चौक पर नाकेबंदी कर इस रास्ते से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू की।
खाली ट्रक भी मलमलिया चौक पहुंची, जिसे पुलिस ने जांच शुरू की। ट्रक की जांच में इसमें छिपाकर रखा गया एक सौ पेटी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब फ्रूटी पैक में है। बरामद शराब की मात्रा करीब एक हजार लीटर से अधिक है। उन्होंने ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महना गांव के उत्तम कुमार और खलासी मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के राजा बाबू को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक के ड्राइवर व खलासी से पूछताछ कर पुलिस शराब के बड़े माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




