Siwan News इंदौली में 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News महाराजगंज के इंदौली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद की। शराब कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक होंडा एसपी 125 बाइक भी जब्त की है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News इंदौली में 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद

Siwan News महाराजगंज, एकप्रतिनिधि। इंदौली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी शराब और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से होंडा एसपी 125 बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ शराब कारोबारी बाइक से शराब की खेप लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुअनि दिव्यांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर थाने पहुंचाया। मामले में रवि कुमार सिंह, विनोद सिंह (मुरा, सिसवन) समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News इंदौली में 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद