Siwan News तीन लग्जरी गाड़ियों से 1314 लीटर शराब बरामद, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार
Siwan News बसंतपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी गाड़ियों से 1313.91 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त वाहनों में दो अर्टिगा और एक किआ सेल्टोस शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी गाड़ियों से 1313.91 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से हरियाणा के तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त वाहनों में दो अर्टिगा और एक किआ सेल्टोस शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन गाड़ियों में शराब की बड़ी खेप बसंतपुर बाजार के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में कोडर पुल के पास वाहन जांच शुरू की गई।
तलाशी और बरामदगी
जांच के दौरान सफेद अर्टिगा को रोककर तलाशी ली गई। इसमें ऑल सीजंस व्हिस्की की 750 एमएल की 299 और 180 एमएल की 1187 बोतलें बरामद हुईं। कुल 437.91 लीटर शराब मिली। बोतलों पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ दर्ज था। पुलिस ने मौके से अमित (18), निवासी खानपुर, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया। इसके बाद बसंतपुर राजकीय मध्य विद्यालय के पास काली अर्टिगा की तलाशी ली गई। इसमें ब्लू स्ट्रोक व्हिस्की की 180 एमएल की 1100 बोतलें और ऑल सीजंस व्हिस्की की 750 एमएल की 280 बोतलें बरामद हुईं। वाहन से कुल 408 लीटर शराब मिली। पुलिस ने पानीपत, हरियाणा के बराणा निवासी आकाश त्यागी (28) को गिरफ्तार किया।
तीसी कार्रवाई और गिरफ़्तारी
तीसरी कार्रवाई में कार की तलाशी के दौरान ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 180 एमएल की 2600 बोतलें बरामद हुईं। इससे 468 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने बबैल, पानीपत निवासी कमल (27) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एसआई संजीव कुमार सुमन, सौरभ कुमार, उपेंद्र सिंह, राजीव कुमार रंजन व तपेश्वर राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों वाहनों और शराब को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

