
जिले के कई पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर
सीवान, निज प्रतिनिधि। शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी कार्यालय से जिले के कई पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई को पुलिस केन्द्र बुलाया गया है तो कई की नए जगह पदस्थापन की गयी है। इस क्रम में अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा अंचल पुनि मुकेश कुमार झा को पुलिस केंद्र बुलाया गया है जबकि अंचल पुलिस निरीक्षण मुफस्सिल अंचल पुनि संजीत कुमार को थानाध्यक्ष मैरवा बनाया गया है। अंचल पुलिस निरीक्षक आंदर अंचल पुनि अब्दुल मजीद को अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल, प्रभारी अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय पुनि रत्नेश कुमार वर्मा को अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा बनाया गया है। पुलिस केंद्र के पुनि राजेश को अंचल पुलिस निरीक्षक आंदर, प्रभारी एएलटीएफ पुनि अमरजीत कुमार को पर्यवेक्षी पदाधिकारी महाराजगंज अंचल अतिरिक्त प्रभारी एएलटीएफ बनाया गया है।

पचरूखी थाना के पुअनि प्रमोद कुमार को थानाध्यक्ष पचरूखी, लकड़ी नबीगंज थाना के पुअनि कृष्ण कुमार को थानाध्यक्ष लकड़ी नबीगंज, चैनपुर थाना के परिपुअनि गुंजा वर्मा को महादेवा थाना, दरौंदा थाना के पुअनि अनिसुर्रहमान को ईआरवी असांव थाना, ईआरवी -1 दरौंदा थाना के पुअनि छबिनाथ यादव को दरौंदा थाना अनुसंधान ईकाई, ईआरवी रघुनाथपुर थाना के सअनि पप्पू यादव को जामो बाजार अनुसंधान इकाई, ईआरवी असांव थाना के सअनि बलबीर मेहता को ईआरवी-1 दरौंदा थाना जबकि पुलिस केंद्र के पीटीसी रविकांत कुमार ईआरवी रघुनाथपुर थाना भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


