पुलिस छापेमारी में 10 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
सराय थाना क्षेत्र के उखई गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर शराब बरामद की। शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। शराब को जब्त कर लिया गया है।

पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के उखई गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उखई गांव में अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही धंधेबाज भाग निकला, लेकिन तलाशी के दौरान वहां से 10 लीटर देसी शराब बरामद कर ली गई।
बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा फरार धंधेबाज के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


