हसनपुरा के अरंडा से शराब भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त
हसनपुरा के अरंडा गांव में पुलिस ने अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री पर छापेमारी की और 5000 लीटर महुआ चूलाई शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई रविवार रात को हुई। पुलिस ने शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के अरंडा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चल रहे अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। जहां पांच हजार लीटर महुआ चूलाई शराब को भी नष्ट कर दिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई रविवार की रात को की गई है। जहां थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में थाने के सअनि संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि शाम छह बजे पुलिस बल के साथ संध्या गस्ती में कंहौली मोड़ पर थे। तभी इसकी सूचना मिली की अरंडा निवासी श्वामीनाथ चौधरी जो भारी मात्रा में शराब का निर्माण, भंडारण एवं क्रय-विक्रय कर रहा है।
तभी छापेमारी की गयी। जहां इस दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाया तो घनी बस्ती का फायदा उठाकर धंधेबाज भाग गया। पुलिस द्वारा छापेमारी में 11 बोतल दो-दो लीटर वाला प्लास्टिक के बोतल में देसी महुआ चुलाई शराब, कुल 22 लीटर, 2 गैलन में पांच-पांच लीटर वाला प्लास्टिक के गैलन में 10 लीटर चुलाई शराब, एक प्लास्टिक की बाल्टी में तीन लीटर महुआ चुलाई शराब व तलाशी के क्रम में गैस सिलेंडर, दो अल्युमिनियम का डेचकी, शराब बनाने वाला उपकरण, दो स्टील का 50-50 लीटर का ड्रम, गैस चूल्हा, एक क्षतिग्रस्त जनरेटर, एक फैशन प्रो बाइक को जब्त किया। वहीं अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गयी तो जमीन के अंदर से 50 लीटर वाला प्लास्टिक का 9 ड्रम, 100 लीटर वाला प्लास्टिक का 2 ड्रम, 200 सौ लीटर वाला प्लास्टिक का एक ड्रम, 3 बाल्टी 20-20 लीटर वाला प्लास्टिक गैलन, महुआ, मिठा को घोल सहित 5 हजार लीटर चूलाई शराब को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों की खैर नहीं होगी। कोई भी धंधेबाज बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


