Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Officer Madhup Kumar Dies in Highway Accident Amid Liquor Smuggling Chase
वाहन का पीछा करने से नाराज शराब कारोबारियों ने सिपाही को मारी थी टक्कर

वाहन का पीछा करने से नाराज शराब कारोबारियों ने सिपाही को मारी थी टक्कर

संक्षेप:

सीवान के छोटपुर के पास हाईवे पर सड़क दुघर्टना में सिपाही मधुप कुमार की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि शराब तस्करों के सहयोगियों ने जानबूझकर यह घटना अंजाम दी। मधुप कुमार गश्ती दल के साथ शराब लदी गाड़ियों की तलाश में थे। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Dec 15, 2025 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर के समीप हाइवे पर शनिवार को सड़क दुघर्टना में घायल सिपाही मधुप कुमार की हुई मौत मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस का मानना है कि जिन वाहनों का पीछा किया जा रहा था, उन्हीं के सहयोगियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। ताकि शराब लदे वाहनों का पुलिस द्वारा पीछा न किया जा सके। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अज्ञात वाहन, तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। बताया गया है कि सिपाही मधुप कुमार गश्ती दल के साथ थाना के वाहन से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निकले थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अहले सुबह 4.15 बजे वैशाखी चौक पर गुप्त सूचना मिली कि 2 चार चक्का वाहन में शराब लदी हुई है, जो वैशाखी से सहलोर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वैशाखी चौक पर सघन वाहन जांच शुरू की गई थी। इस दौरान गोपालगंज हाईवे की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहनों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस बल को देखकर चालकों ने दोनों ही वाहनों को तेज गति से मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम छोटपुर के पास तीनमुहानी रास्ता होने के कारण वाहन किस दिशा में गए, इसका पता नहीं चल सका। इसके बाद गश्ती दल थाना वाहन से वापस लौट रहा था। इधर सिपाही मधुप कुमार सड़क किनारे वाहन से उतरकर शौच के लिए गए थे। तभी जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सिपाही कुछ दूरी तक घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान मधुप की मौत हो गयी थी। वहीं, दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया था।