विशेष अभियान के दौरान 24 घंटे में 41 गिरफ्तारी

Mar 01, 2026 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। 24 घंटे में 41 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 20 शराब मामले के हैं। 277.60 लीटर देसी और 39.53 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और विभिन्न वाहन भी जब्त किए गए।

विशेष अभियान के दौरान 24 घंटे में 41 गिरफ्तारी

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने 85 वारंट व 4 कुर्की का भी निष्पादन किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 शराब कांड से संबंधित हैं, जबकि एक अभियुक्त हत्या मामले में व एक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वारंट के आधार पर 9 व विभिन्न अन्य कांडों में 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान 277.60 लीटर देसी शराब व 39.53 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इसके अलावा 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी में दो पहिया वाहन 13, चार पहिया वाहन 2, तीन पहिया वाहन 8 व 150 ग्राम गांजा शामिल है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपराध व अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 व स्थानीय पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।