तरवारा के दोहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा करने में जुटी पुलिस
जीबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर में ददवा पुल के पास शनिवार को दो शव बरामद किए गए। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और मृतकों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। शवों की पहचान आलमपुर निवासी आजाद आलम और गोपालगंज निवासी अनिल राम के रूप में हुई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर स्थित ददवा पुल के समीप शनिवार को अलग-अलग बोरों में बरामद किए गए दो शव मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस हत्याकांड का जल्द ही पर्दाफाश करने में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस दोनों मृतकों का मोबाइल फोन भी ढूंढ रही है। ताकि इसके जरिए कुछ साक्ष्य जुटाया जा सके। लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इसके अलावा टावर डंपिंग का भी कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि घटना के अगले ही दिन दोनों शवों की पहचान पुलिस ने कर ली।
पुलिस ने बताया कि एक शव जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी आजाद आलम का है जबकि दूसरा शव गोपालगंज जिले के सराय वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल राम की है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को इनके परिजन को भी सौंप दिया गया। दोनों युवकों की हत्या किन कारणों से की गयी है पुलिस इसकी जानकारी लेने में जुटी है। बड़हरिया के तालाब में मिली बाइक पर भी संदेह बड़हरिया थाना क्षेत्र के भदाय चंवर के छठ घाट स्थित एक तालाब में लावारिश हालत में एक नयी बाइक बरामद की गयी है। बाइक पर गोपालगंज जिले का नंबर अंकित है। बाइक पर अंकित नंबर के आधार पर इसके स्वामी को चिन्हित किया जा रहा है। हालांकि, बाइक तालाब तक कैसे पहुंची और यहां क्यों फेंकी गयी इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी मानकर जांच कर रही है कि किसी घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य को छुपाने की नीयत से बाइक को पोखरे में फेंक दिया गया होगा। वहीं, कई लोग इसे दोहरे हत्याकांड से भी जोड़कर देख रहे हैं। परिजन बताए कि दोनों गोपालगंज से सीवान के लिए निकले थे इस घटना के बाद सीवान पहुंचे परिजन ने बताया था कि शुक्रवार को दोनों युवक गोपालगंज से सीवान आए हुए थे, इसके बाद इनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। इधर पुलिस ने जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर स्थित ददवा पुल के समीप अलग-अलग बोरों में भरा दोनों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शवों की पहचान की काफी कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका था। बाद में दोनों की पहचान की गयी। क्या है पूरी घटना शनिवार की सुबह जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर की ओर ग्रामीण शौच करने के लिए निकले थे। इस दौरान पाया कि संदिग्ध हालात में मुंह बांधा हुआ दो बोरा फेंका हुआ था। बाद में, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बोरों को खोलकर शवों को बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की हत्या गर्दन काटकर करने की बात बतायी गयी और शवों को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर यहां फेंकने की आशंका जाहिर की गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग ने भी पहुंचकर घटनास्थल मामले की जांच की। एसपी का कहना है दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस तकनीकी ढंग से जांच कर रही है। मृत लोगों की पहचान हो जाने से बहुत हदतक पुलिस को घटना के कारणों व तह तक पहुंचने के लिए हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। अब जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा व गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - विक्रम सिहाग, एसपी , सीवान।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


