सीवान में चोरी और नशे के खिलाफ सख्ती, नगर थाने में रातभर चली चेकिंग
सीवान में बढ़ती चोरी और नशे की घटनाओं को देखते हुए नगर थाना की पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में रात में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि...

सीवान, नगर प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं और नशे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर थाना की पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त की गई। थाना क्षेत्र में चोरी और नशे के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में चोरों द्वारा कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
इसके अलावा, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी थाना अध्यक्ष की विशेष नजर है। थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय पुलिस टीम द्वारा हर संभावित स्थान पर चेकिंग की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति नशे में या नशा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।