मुड़ियारी में शराब लूटने के मामले में केस दर्ज

Mar 06, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मैरवा के मुड़ियारी गांव में शराब लूटने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार रात कुछ शरारती तत्वों ने शराब कारोबारियों से लूटपाट की। पुलिस ने मौके से 75 लीटर शराब बरामद की है और मामले की जांच कर रही है।

मुड़ियारी में शराब लूटने के मामले में केस दर्ज

मैरवा। थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में शराब लूटे जाने के बाद पुलिस ने चार नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात शराब लेकर जा रहे कारोबारियों से स्थानीय कुछ शरारती तत्वों ने शराब लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने लूटपाट कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद कुछ लोग शराब लूटकर चले गये। पुलिस ने मौके से करीब 75 लीटर शराब बरामद कर लिया।इस मामले में मैरवा पुलिस ने शराब लूटने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों और 12 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।